Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बीएसएफ ने मालदा में सात सोने के बिस्कुट बरामद किए

बीएसएफ ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने बुधवार दोपहर को साइकिल सवार एक व्यक्ति को रोका।

27 Nov 2025

 बीएसएफ ने मालदा में सात सोने के बिस्कुट बरामद किए

मालदा। दक्षिण बंगाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 119वीं बटालियन के जवानों ने मालदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एमएस पुर में एक व्यक्ति की साइकिल के टायर से सात सोने के बिस्कुट बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक है। हालांकि तलाशी के दौरान व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

बीएसएफ ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने बुधवार दोपहर को साइकिल सवार एक व्यक्ति को रोका। उसकी तलाशी ली तो उन्हें साइकिल के आगे वाले टायर में असामान्य फुलाव और कठोरता महसूस हुई। संदेह होने पर जवानों ने करीब से जांच की, तभी व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर साइकिल वहीं छोड़कर भाग निकला। साइकिल की विस्तृत जांच पर पता चला कि टायर के भीतर सात सोने के बिस्कुट छिपाकर रखे गए थे। बरामद सोने का कुल वजन 816.41 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ दो लाख 40 हजार 230 रुपये है। जब्त किए गए सोने को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवान सीमा पार तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सीमावर्ती नागरिकों से अपील की कि तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी बीएसएफ की ‘सीमा साथी’ हेल्पलाइन 14419 या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर साझा करें। विश्वसनीय सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएसएफ ने मालदा में सात सोने के बिस्कुट बरामद किए
बीएसएफ ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने बुधवार दोपहर को साइकिल सवार एक व्यक्ति को रोका।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News